'Hamza' copied the dialogue of 'Rehman Dacoit', 'Dhurandhar' Ranveer Singh dominated the stage, video goes viral.
3 अप्रैल को 'नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर' NMACC की तीसरी एनिवर्सरी का जश्न मनाया गया. हालांकि इतने सितारों के बीच रणवीर सिंह ने खूब सुर्खियां बटोरीं. इस खास मौके पर रणवीर ने अपनी एनर्जी और स्टाइल से पूरा माहौल ही बदल दिया. इवेंट में मौजूद लोगों ने उनके डांस को बहुत एंजॉय किया, साथ ही उनके अंदाज और एक्सप्रेशंस ने भी सबका दिल जीत लिया. सोशल मीडिया पर इस इवेंट के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें रणवीर छाए हुए है.
फिल्म के डायलॉग्स को किया रीक्रिएट
इवेंट के समय रणवीर सिंह ने अपनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' के पॉपुलर डायलॉग्स को स्टेज पर रीक्रिएट किया. उन्होंने अक्षय खन्ना के डायलॉग 'अस्सलाम वालेकुम ल्यारी' को उनके अंदाज में सुनाया. इसके अलावा उन्होंने 'घर की याद नहीं आई तुझे, जस्सी?' वाला डायलॉग भी बोला, जो रिलीज के बाद से सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. जैसे ही रणवीर ने ये डायलॉग बोले, दर्शकों ने जोर से 'जस्सी-जस्सी' के नारे लगाने शुरू कर दिए. इसके बाद वो बहुत खुश नजर आए और उन्होंने सभी का धन्यवाद किया.
View this post on Instagram
इसी इवेंट में रणवीर सिंह ने अपने हिट गाने 'गल्लां गूड़ियां' पर भी डांस किया, जहां श्रेया घोषाल और शंकर महादेवन लाइव परफॉर्म कर रहे थे. इसके अलावा नीता अंबानी भी उनके साथ डांस करती नजर आईं. इस पूरे माहौल ने इवेंट को और भी खास बना दिया.
फिल्म के दोनों पार्ट ने की जबरदस्त कमाई
बता दें, 'धुरंधर' का निर्देशन आदित्य धर ने किया है. ये एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है, जिसमें रणवीर सिंह एक भारतीय जासूस 'हमजा' के किरदार में नजर आ रहे हैं. फिल्म का पहला पार्ट दिसंबर 2025 में रिलीज हुआ था और इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की. वहीं इसका दूसरा पार्ट 'धुरंधर: द रिवेंज' 19 मार्च को रिलीज हुआ और इसने भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई की. सिर्फ तीन हफ्तों में ही इस फिल्म ने पहले पार्ट का रिकॉर्ड पार कर लिया और अब तक वर्ल्वाइड 1500 करोड़ से भी ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है.
0 thoughts on “'Hamza' copied the dialogue of 'Rehman Dacoit', 'Dhurandhar' Ranveer Singh dominated the stage, video goes viral.”
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
RECENT NEWS
- Hormuz Crisis: Iran Puts Conditions Amid Trump's Ultimatum; Jaishankar is active as India's concerns grow.
- N. Raghuraman's Column: Why Education is the 'Most Important Seed' of Any Career?
- Morning News Brief: Iran Claims To Destroy Two US Helicopters, Pakistan Threatens India; Former Kheda BJP president claims to have made money in politics
- Diljit Dosanjh and AR Rahman will get a big surprise with the song 'Kya Kamaal Hai'.
- Dhurandhar 2 exploded at the box office! Aditya-Ranveer Singh's film made 1000 crores in 18 days












