Kareena Kapoor reacts to Kunal Kemmu's 'Vibe' clash, says – both films will work
मेघना गुलजार की फिल्म 'दायरा' का ट्रेलर लॉन्च हो गया है. इस फिल्म में करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में दिखेंगे. फिल्म 18 सितंबर को रिलीज हो रही है. 'दायरा' का क्लैश कुणाल खेमू की फिल्म 'वाइब' से हो रहा है. 'दायरा' के ट्रेलर लॉन्च में करीना कपूर ने जीजा कुणाल कपूर की फिल्म के क्लैश को लेकर बात की.
ये भी पढ़ें- 4 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर इन दो फिल्मों में क्लैश? ओटीटी पर भी ये फिल्म करेगी धमाल
बॉक्स ऑफिस क्लैश पर बोलीं करीना कपूर
कुणाल खेमू की फिल्म से क्लैश पर करीना ने कहा, 'कुणाल बहुत शानदार एक्टर हैं. हमारी इंडस्ट्री के वो बेस्ट एक्टर्स में से एक हैं. कुणाल की तरह किसी की भी कॉमिक टाइमिंग नहीं है. मुझे लगता है कि थिएटर में दो बेहतरीन, शानदार फिल्मों के लिए जगह है. मुझे पता है कि ये फिल्म अच्छा परफॉर्म करेगी. इसमें मजा और कॉमेडी होगी. फिल्म में लोग कुणाल का एक अलग ही रूप देख पाएंगे.'
View this post on Instagram
आगे उन्होंने कहा, 'और हां, सोना मेरे घर में आए. मेरे घर पे ही आएगा. मैं बहुत खुश हूं कि दोनों पिक्चर चलेगी. मेरी और मेरे जीजा की. क्यों नहीं? मैं बहुत खुश हूं. मैं सुन्श्चित हूं कि दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करेगी.'
ये भी पढ़ें- सोनाली कुलकर्णी ने 'भारत' में क्यों निभाया 9 साल बड़े सलमान की मां का रोल?
View this post on Instagram
'वाइब' की बात करें तो फिल्म को कुणाल खेमू ने डायरेक्ट किया है. उन्होंने ही फिल्म को लिखा है. फिल्म में प्रीति जिंटा भी अहम रोल में हैं. ये कहानी दो ऐसे बदकिस्मत दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है जो मुश्किल से ही अपनी जिंदगी को पटरी पर रख पाते हैं. लेकिन फिल्म में फिर जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिला.
वहीं 'दायरा' की बात करें तो इस फिल्म में करीना और पृथ्वीराज पुलिस ऑफिसर के रोल में दिखएंगे. फिल्म में करीना और पृथ्वीराज सुकुमारन के अलावा जीतेंद्र जोश, क्षितिज जोग, कंवलजीत सिंह, संदीप कुलकर्णी और तृप्ति खामकर जैसे स्टार्स हैं. फिल्म के ट्रेलर को यूजर्स अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे हैं. फिल्म में करीना और पृथ्वीराज सुकुमारन के बीच में फेसऑफ देखने को मिलेगा.
0 thoughts on “Kareena Kapoor reacts to Kunal Kemmu's 'Vibe' clash, says – both films will work”
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
RECENT NEWS
- In 2022, Tom Hanks launched a coffee brand to raise money for military families
- Rajinikanth’s ‘Dharman’ team gears up for intense action sequence
- Alia Bhatt shot 'Re Bawri' in 5 hours after learning step in 5 mins
- Belagavi man who humbled Prada with Kolhapuri chappal passes away
- Aamir Khan to start ‘3 Idiots’ sequel in April 2027 after ‘Lalkaara’ schedule












