Maniesh Paul's mother Urmil passes away at the age of 77
बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर और होस्ट मनीष पॉल पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनकी मां उर्मिल पॉल अब इस दुनिया में नहीं रहीं. 8 जुलाई को 77 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है. मां के जाने से मनीष पॉल को गहरा सदमा लगा है. इस खबर से मनीष पॉल के परिवार और करीबी लोगों में शोक की लहर है.
दिल्ली में ली आखिरी सांस
बॉलीवुड बबल की रिपोर्ट के मुताबिक, मनीष पॉल की मां का बुधवार को दिल्ली में निधन हो गया. वो 77 साल की थीं. फिलहाल उनके निधन के कारण का खुलासा नहीं किया गया है. मनीष की सफलता के पीछे उनकी मां का बड़ा योगदान रहा. उन्होंने हर कदम पर बेटे का हौसला बढ़ाया और उनके करियर के उतार-चढ़ाव में हमेशा साथ खड़ी रहीं. मनीष भी कई इंटरव्यू में अपनी मां के सपोर्ट और उनके स्ट्रगल का जिक्र कर चुके हैं.
View this post on Instagram
कौन हैं मनीष पॉल?
मनीष पॉल एक भारतीय टेलीविजन होस्ट, अभिनेता और मॉडल हैं. वो अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग, एंकरिंग और हाजिरजवाबी के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने 'झलक दिखला जा' और 'इंडियाज गॉट टैलेंट' जैसे बड़े रियलिटी शो होस्ट किए हैं. मनीष ने 2013 में कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म 'मिकी वायरस' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की. इसके बाद वो 'तेरे बिन लादेन: डेड ऑर अलाइव', 'बा बा ब्लैक शीप' और 'जुगजुग जीयो' जैसी फिल्मों में नजर आए.
ऐसा रहा मनीष पॉल
मनीष पॉल ने अपने करियर की शुरुआत दिल्ली में एक रेडियो जॉकी और वीडियो जॉकी के रूप में की थी. इसके बाद वो मुंबई आ गए और 2002 में स्टार प्लस का शो 'संडे टैंगो' होस्ट किया. उन्होंने कई टीवी शोज में भी काम किया है, इनमें 'घोस्ट बना दोस्त' और 'राधा की बेटियां कुछ कर दिखाएंगी' शामिल हैं. मनीष वेब सीरीज 'रफूचक्कर' में भी नजर आ चुके हैं.
ये भी पढ़ें: 12 साल के कड़े स्ट्रगल के बाद रातोंरात हुए पॉपुलर, जानिए कौन हैं 'वे जुनून' के सिंगर सुबोध शर्मा?
0 thoughts on “Maniesh Paul's mother Urmil passes away at the age of 77”
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
RECENT NEWS
- 'Fake news alert,' US envoy, Piyush Goyal dismiss media report that India rejected quick trade deal
- 'I will commit suicide': What Manmohan Singh told then-CEC SY Quraishi over 'loose talks' by ministers
- Road rage | Politics of renaming a street in Bengal
- Sainik School hosts motivational talk on globe circumnavigation and Everest expedition
- FIFA World Cup 2026: Argentina win in extra time, Messi's team reaches semi-finals












