Varun Dhawan flaunts daughter Lara, arrives in Singapore with wife for their wax statue
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इन दिनों फैमिली के साथ छुट्टियों का लुत्फ ले रहे हैं. अभिनेता इस दौरान अपनी पत्नी नताशा दलाल और बेटी लारा के साथ सिंगापुर के मैडम तुसाद म्यूजियम में लगे अपने वैक्स स्टेच्यू को देखने के लिए सिंगापुर पहुंचे. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने परिवार के साथ ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं. इनमें उनकी बेटी भी नजर आ रही हैं. हालांकि एक्टर ने बेटी का फेस नहीं दिखाया है.
वरुण ने फैमिली संग वैक्स स्टेच्यू के साथ दिए पोज
मंगलवार को वरुण धवन ने अपने इंस्टग्राम हैंडल से ढेर सारी तस्वीरें पोस्ट की हैं. पहली दो तस्वीरों में वो अपने वैक्स स्टेच्यू के साथ पोज दे रहे हैं. उनके साथ तस्वीरों में नताशा और लारा भी नजर आ रही हैं. हालांकि वरुण ने लारा का फेस इमोजी से हाइड कर दिया. जबकि चौथी तस्वीर में वरुण अकेले अपने स्टेच्यू के साथ तस्वीर क्लिक करते हुए दिख रहे हैं.
ये भी पढ़ें: ईशा रिखी से तलाक अनाउंस करते ही बादशाह ने रिलीज किया नया गाना 'चिमना', मराठी म्यूजिक में किया डेब्यू
कभी सड़क पर तो कभी समंदर किनारे दिखे वरुण
वरुण तस्वीरों में अलग-अलग एक्टिविटी में दिखाई दे रहे हैं. एक तस्वीर में वो समंदर किनारे अपनी बेटी को गोद में लेकर खड़े हुए हैं. तो वहीं एक तस्वीर में वरुण और नताशा सड़क पर चलते हुए नजर आ रहे हैं और वरुण ने बेटी को अपने कंधों पर बैठा रखा है.
View this post on Instagram
वरुण धवन बोले- 'एक यादगार पल...'
वरुण धवन ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वो जिम में पसीना बहाते हुए दिख रहे हैं. जबकि एक फोटो में कुछ खाते हुए और एक में कुछ पीते हुए नजर आ रहे हैं. आखिरी वाली तस्वीर में वरुण की बेटी लारा ने उनकी उंगली पकड़ी हुई है. इन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लूटा रहे हैं. इन्हें शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, 'एक यादगार पल. मैंने अपनी पत्नी और बेटी को अपना स्टैच्यू दिखाया. अच्छी मेहमाननवाज़ी के लिए मैडम तुसाद सिंगापुर का धन्यवाद.'
दिल्ली-हॉन्ग कॉन्ग में भी है वरुण का वैक्स स्टेच्यू
वरुण धवन के दिल्ली और हॉन्ग कॉन्ग में भी वैक्स स्टेच्यू लगे हुए हैं. जनवरी 2018 में एक्टर का वैक्स स्टेच्यू हॉन्ग कॉन्ग के मैडम तुसाद म्यूजियम में लगा था. जबकि दिसंबर 2022 में उन्हें ये सम्मान दिल्ली के मैडम तुसाद म्यूजियम ने भी दिया था.
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें: 24 घंटों में बिके 168.69 हजार टिकट, 25वें दिन 'हनुमान अंश' का बॉक्स ऑफिस पर करिश्मा, Toxic को पछाड़ा
0 thoughts on “Varun Dhawan flaunts daughter Lara, arrives in Singapore with wife for their wax statue”
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
RECENT NEWS
- Vijay took off sunglasses worth Rs 40,000 and put them on the old man: Woman said - Hero was standing in front of today; CM reached to open the gates of Mettur Dam
- Char Dham Yatra saw 2.31 lakh pilgrims in August, highest in 4 years; Badrinath receives highest footfall of 1.25 lakh pilgrims
- Dr. Naresh Trehan's column: Heart disease can remain hidden for a long time without warning
- Not just Bumrah, these 4 injured players selected in India's squad! Questions raised
- IND vs AFG T20: 3 stars, including Rinku Singh, are suddenly out of the team! Know why you didn't get a chance?












