Oct 02, 2026

  • Add News

Sunita Kapoor and Sunita Kapoor were seen together at a family function, they said they are a 'power couple'

अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच अनबन सुर्खियों में है. गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह लगातार अपनी मामी सुनीता आहूजा के समर्थन में खड़ी दिखती हैं. हाल ही में दोनों एक फैमिली फंक्शन में साथ नजर आईं, जहां दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली.

सुनीता ने कश्मीरा को बताया 'पावरफुल बहू'

फैमिली फंक्शन में दोनों ने साथ में पैपराजी के सामने पोज दिए और उनसे बात करती भी नजर आईं. पोज देते हुए कश्मीरा ने मजाक में कहा, 'आपने पावर कपल मांगा था न? हम ही पावर कपल हैं.' इस पर सुनीता ने तुरंत प्यार से जवाब देते हुए कश्मीरा को अपनी 'पावरफुल बहू' बताया. इस पर कश्मीरा ने आभार जताते हुए कहा, 'आप ही ने सब सिखाया है.' दरअसल, अभिनेत्री कश्मीरा शाह और उनकी मामी सुनीता के बीच पिछले काफी सालों से मनमुटाव चल रहा था, जिसकी वजह से दोनों परिवार एक-दूसरे से दूर थे. यहां तक कि कश्मीरा की ननद आरती की शादी में सुनीता नहीं गई थी.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

'स्त्री 3' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी राजकुमार राव-श्रद्धा की फिल्म?

शो पर खत्म हुआ विवाद

हालांकि, अप्रैल 2026 में 'लाफ्टर शेफ्स' शो के सेट पर दोनों के बीच का पुराना विवाद आधिकारिक रूप से समाप्त हो गया. कश्मीरा ने सुनीता से माफी मांगी और सुनीता ने भी बड़े दिल से उन्हें माफ कर परिवार को फिर से जोड़ लिया.जब सुनीता शो में कृष्णा और कश्मीरा से मिलीं, तो दोनों ने पुरानी बातों के लिए माफी मांगी. कश्मीरा ने माना कि कई बार उन्होंने सुनीता और गोविंदा से रूखा व्यवहार किया था, जिसके लिए उन्हें अफसोस है.

वहीं, सुनीता ने भी दोनों को माफ कर दिया और गले लगा लिया. यह मुलाकात और भी ज्यादा भावुक हो गई थी, जब सुनीता पहली बार कृष्णा और कश्मीरा के बच्चों रयान और कृषांग से मिली थीं.उसी समय से सुनीता और कश्मीरा के बीच पहले से ज्यादा प्यार और अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिल रही है. सुनीता और गोविंदा में अनबन के बीच भी कश्मीरा खुलकर अपनी मामी का साथ देती नजर आ रही हैं.

कौन हैं ललित प्रभाकर? राजकुमार राव की 'प्रहार' में अजमल कसाब के रोल से बटोर रहे सुर्खियां


RSS News
ABP Live

0 thoughts on “Sunita Kapoor and Sunita Kapoor were seen together at a family function, they said they are a 'power couple'”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We use cookies to ensure that we give you the best experience on our website. By continuing to browse our site we'll assume that you understand this. Learn more