Jasmin Bhasin meets guru Sri Sri Ravi Shankar, says 'Dil mein Toooon Hota hai'
टीवी एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन ने हाल ही में आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रवि शंकर से मुलाकात की. उन्होंने इस मुलाकात की झलक भी सोशल मीडिया पर शेयर की है. इस अनुभव के बारे में एक दिल को छू लेने वाला नोट लिखा.
जैस्मीन भसीन कैप्शन में लिखा ये बात
जैस्मीन भसीन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर इस मुलाकात की कई सारी फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वो श्री श्री रविशंकर से आशीर्वाद लेती नजर आ रही हैं. इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने अपने मन की बात लिखा.
जैस्मिन ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'जिंदगी में कुछ मुलाकातें ऐसी होती हैं, जो हमें उनकी जरूरत का एहसास होने से बहुत पहले ही तय हो चुकी होती हैं. गुरूदेव, मुझे आपसे मिलने के लिए बुलाने के लिए आपका धन्यवाद. ये मेरी जिंदगी का वो दौर था जब मेरे अंदर बहुत कुछ चल रहा था. मेरे मन में उलझनें थीं, दिल में तूफान थे और आत्मा में ऐसे सवाल थे जिन्हें मैंने किसी के साथ शेयर नहीं किया था और फिर भी, जब मैं आपके सामने बैठी, तो मुझे कुछ भी समझाने की जरूरत महसूस नहीं हुई. ऐसा लगा मानो आप पहले से ही सब जानते थे.'
ये भी पढ़ेंः क्या एक्स बॉयफ्रेंड आकाश मेहता को फिर डेट कर रहीं खुशी कपूर?
उन्होंने कहा, 'बिना मेरे कुछ कहे ही, आपकी बातों, आपकी मौजूदगी और आपके मार्गदर्शन ने मेरे अंदर उन जगहों को छू लिया जिन्हें मैं शब्दों में बयां भी नहीं कर सकती थी. जब मैं उलझन में घिरी हुई थी, तब आपने मुझे सही दिशा दिखाई और मुझे उस रास्ते की याद दिलाई जिस पर मुझे वापस लौटना था.'
View this post on Instagram
उन्होंने आगे कहा, 'मेरा सच में मानना है कि इस बार आपका बुलावा मेरी जिंदगी में ठीक उसी समय आया, जब मेरी आत्मा को इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी. कुछ आशीर्वाद शोर-शराबे के साथ नहीं आते; वे चुपचाप आते हैं और आपके अंदर कुछ ऐसा बदल देते हैं जो हमेशा के लिए बना रहता है. आपके स्नेह, आपकी दिव्य उपस्थिति और उस समय मेरा मार्गदर्शन करने के लिए आपका धन्यवाद, जब मुझे इसकी बहुत जरूरत थी, भले ही मुझे खुद इसका एहसास नहीं था कि मुझे इसकी कितनी गहरी जरूरत है.'
'खतरों के खिलाड़ी 15' में नजर आ रहीं जैस्मीन
बता दें, पिछले महीने, जैस्मीन भसीन अपने बॉयफ्रेंड अली गोनी के साथ अपना बर्थडे मनाने दुबई गई थीं. लेकिन फिर पता चला कि उन्हें 'टर्मिनल इलियटिस' है. इसके बाद वो हॉस्पिटल में एडमिट रहीं. वहीं एक्ट्रेस इन दिनों शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' में नजर आ रही हैं. शो के हालिया एपिसोड में एलिमिनेशन स्टंट कर उन्होंने खुद को सेव कर लिया.
ये भी पढ़ेंः 'टॉक्सिक' ने ओपनिंग वीक पर किया कमाल, 'धुरंधर' से 'छावा' तक इन 10 फिल्मों को चटाई धूल
0 thoughts on “Jasmin Bhasin meets guru Sri Sri Ravi Shankar, says 'Dil mein Toooon Hota hai'”
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
RECENT NEWS
- CBI brings back Singapore scam accused absconding since 2013, arrests him at Delhi airport
- IND W vs BAN W: India vs Bangladesh Women's Asia Cup Semi-Finals Today, Know Team India's Playing XI
- Raghav Chandra's column: What is the use of an infrastructure built in a hurry that is not sustainable?
- Boria Majumdar's column: Pakistan blames itself for its poor condition in cricket
- IND vs AFG T20: Harshit Rana OUT? Will Washington play IN, Bumrah and Sundar or not? Watch Updates












