Kapil Sharma Net Worth: Kapil Sharma's property extends from Mumbai to Punjab, know the comedian's total net worth
कॉमेडी के बेताज बादशाह कपिल शर्मा 2 अप्रैल को अपना 44वां जन्मदिन मनाएंगे. छोटे पर्दे से बड़े पर्दे तक अपनी कामयाबी का परचम लहराने वाले कपिल के लिए इस मुकाम तक पहुंचने का सफर आसान नहीं था. वो कभी पैसों के लिए तरसे थे, लेकिन आज उन्होंने अपनी मेहनत और जुनून के दम पर किस्मत की दिशा बदल दी. मुंबई से लेकर पंजाब तक कपिल की प्रॉपर्टीज फैली हुई हैं. आइए हम आपको उनकी टोटल नेटवर्थ बताते हैं.
View this post on Instagram
मुंबई में है आलीशान घर
कपिल के पास मुंबई के अंधेरी वेस्ट में एक आलीशान घर है, जिसकी कीमत 15 करोड़ रुपये बताई जाती है. इसके अलावा पंजाब में उनका एक बहुत बड़ा और लग्जरी फार्महाउस है. डीएनए इंडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, कॉमेडियन के इस फार्महाउस की कीमत 25 करोड़ रुपये है. वो अक्सर अपने परिवार के साथ यहां समय बिताने आते हैं. कपिल के पास 5.5 करोड़ रुपये की एक बेहद लग्जरी वैनिटी वैन भी है.
कनाडा और दुबई में है कैफ
कपिल और उनकी पत्नी गिन्नी ने पिछले साल मिलकर कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में एक कैफे खोला था, जिसका नाम 'कैप्स कैफे' है. इसके बाद उन्होंने 31 दिसंबर 2025 को दुबई में इस कैफे की एक नई ब्रांच शुरू की. यह कैफे उनके नेटफ्लिक्स शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के सेट से प्रेरित है.
View this post on Instagram
करोड़ों के मालिक हैं कपिल
कपिल को लग्जरी कारों का भी काफी शौक है. उनके कार कलेक्शन में मर्सिडीज-मेबैक S650 और S580, रेंज रोवर इवोक, वोल्वो XC90 और मर्सिडीज-AMG G63 जैसी गाड़ियां शामिल हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के एक एपिसोड के लिए वह करीब 5 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं. फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट्स और लाइव शोज से भी उनकी अच्छी कमाई होती है. उनकी गिनती भारत के सबसे अमीर कॉमेडियन में होती है. टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, कपिल की टोटल नेटवर्थ 300 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है.
'दादी की शादी' में नजर आएंगे कपिल
वर्कफ्रंट की बात करें तो कपिल पिछली बार फिल्म 'किस किस को प्यार करूं 2' में नजर आए थे. कॉमेडियन की अपकमिंग फिल्म में 'दादी की शादी' शामिल है, जिसमें नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर भी नजर आएंगी. इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है. यह इसी साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी.
'दादी की शादी' में नजर आएंगे कपिल
वर्कफ्रंट की बात करें तो कपिल पिछली बार फिल्म 'किस किस को प्यार करूं 2' में नजर आए थे. कॉमेडियन की अपकमिंग फिल्म में 'दादी की शादी' शामिल है, जिसमें नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर भी नजर आएंगी. इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है. यह इसी साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी.
0 thoughts on “Kapil Sharma Net Worth: Kapil Sharma's property extends from Mumbai to Punjab, know the comedian's total net worth”
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
RECENT NEWS
- Morning News Brief: Britain to hold meeting on Hormuz, India to join; 7 poll observers held hostage in Bengal, silver cheaper by Rs 12,000
- Boost to 'Ease of Living', 'Ease of Doing Business': PM Modi on Jan Vishwas Bill 2026 getting Parliament nod
- Hormuz disruptions caused huge economic impact, energy instability in region: Indian Navy chief
- Good news for WhatsApp and Telegram users! The government has given a big relief
- Good news for WhatsApp and Telegram users! The government has given this big relief












