अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप (UFC) के CEO डाना व्हाइट को व्हाइट हाउस का प्रेस सेक्रेटरी बनाने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक मजाक था.
राष्ट्रपति ट्रंप ने यह बात फॉक्स न्यूज से कही है. जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मैं आपको बता दूं, मैं बस मजाक कर रहा था. ट्रंप ने व्हाइट हाउस रवाना होने से पहले यह बातें कही हैं.
इसके अलावा उन्होंने नर्क और स्वर्ग जाने की इच्छा पर भी अपने विचार रखे. साथ ही मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर भी प्रतिक्रिया दी है.
Dana White as White House press secretary? Trump says he was only kidding. ⠀ The president jokes about the idea while referencing his Truth Social featuring some of the world's toughest UFC fighters, including Khabib Nurmagomedov and Justin Gaethje. ⠀ Trump says White loves the idea, then adds, "There's only one Dana."
— Fox News (@FoxNews) November 8, 2026
उन्होंने आगे कहा कि अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में दुनिया के सबसे बेहतरीन यूएफसी फाइटर्स डाना व्हाइट को संभावित लोगों के रूप में शामिल किया था.
ट्रंप ने कहा, 'लोगों को यह समझना चाहिए था कि मैं बस मजाक कर रहा हूं. डाना व्हाइट को भी यह विचार पसंद आया. डाना जैसा कोई दूसरा नहीं है. वह बहुत शानदार हैं. वैसे भी उनसे कोई पंगा नहीं लेना चाहेगा, लेकिन, मैं जाहिर तौर पर मजाक कर रहा था.'
मंत्रिमंडल में होंगे बदलाव: ट्रंप
राष्ट्रपति ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि मध्यावधि चुनाव रिजल्ट के बाद उनके मंत्रिमंडल में बदलाव होंगे. ट्रंप ने कहा, 'मुझे अपना मंत्रिमंडल पसंद है. लगता है, वे अच्छे हैं, लेकिन मैं शायद ही कुछ बदलाव करूंगा.'
🚨 BREAKING: President Trump says CHANGES are coming to his Cabinet after the election results When asked if he expects to fire anyone from his team: "I do... I love my Cabinet. I think they're good. But I'll be doing maybe a few changes." 👀 https://t.co/YGbBGGgyEu
— Nick Sortor (@nicksortor) November 9, 2026
मैं धार्मिक इंसान हूं, मुझे स्वर्ग जाना चाहिए: ट्रंप
इसके अलावा उन्होंने कहा कि मैं एक धार्मिक इंसान हूं. इसलिए मुझे स्वर्ग जाना चाहिए. मुझे तो यही उम्मीद है. मैं नर्क नहीं जाना चाहता.
I’ m in tears. President Trump just said he hope he’ s missed when he passes away. Can’ t think of Trump not being here with us… truly heartbreaking 🙏 Trump has done so much for America His Legacy will live on for Centuries ❤️ https://t.co/8V3xiqNrHs
— MAGA Voice (@MAGAVoice) November 9, 2026
ट्रंप का सोशल मीडिया पोस्ट रहा था चर्चा में
दरअसल, अमेरिका के राष्ट्रपति ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था. इसमें उन्होंने घोषणा की थी कि उन्होंने डाना व्हाइट को प्रेस सचिव के पद देने का प्रस्ताव दिया है. इसके अलावा उन्होंने कई लोगों के नाम लिए. इनमें कई रेसलर्स, इस्लाम मखाचेव, खबीब नूरमगोमेदोव, जस्टिन गेथजे, डैनियल कॉर्मियर, अमांडा नून्स और कायला हैरिश का नाम शामिल था.
ट्रंप ने अपनी पोस्ट में लिखा था कि हमें पागल वामपंथियों यानी लूनाटिक लेफ्ट से अपनी रक्षा करने के लिए इन लोगों की जरूरत है. डाना एक ऐसे प्रेस सेक्रेटरी होंगे, जिनके मुकाबले को नहीं होगा. डाना, कृपया इस पद को संभाल लें.
डाना व्हाइट ने क्या कहा?
डाना शनिवार को लंदन में एक बॉक्सिंग इवेंट में शामिल हुए थे. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों से कहा कि वे सोमवार को ट्रंप के साथ मीटिंग के लिए वॉशिंगटन जा रहे हैं. ट्रंप और उनके रिश्ते काफी पुराने हैं. यह तब से हैं, जब रियल एस्टेट कारोबारी ट्रंप के अटलांटिक सिटी के कैसीनो ने यूएफसी के लिए लॉन्चपैड का काम किया था. व्हाइट ने एक इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की थी. इसमें ट्रंप की पोस्ट और व्हाइट हाउस में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए पोडियम पर उनकी फोटो थी. जिसके कैप्शन में लिखा कि अगले चैप्टर की ओर.
🚨 Dana White says he’ s flying to Washington DC “ right now” after President Trump offered him the White House press secretary role 👀 https://t.co/GGK3F2VUSr
— Championship Rounds (@ChampRDS) November 7, 2026
मिलर को बनाया है अपना सीओएस
इससे पहले ट्रंप ने जब इस पोस्ट को किया था, तब उन्होंने एक दिन पहले ही स्टीफन मिलर को अपना नया चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त करने की घोषणा की थी. मिलर ने सूसी वाइल्स की जगह ली है. इन्होंने गुरुवार को अपना इस्तीफा सौंप दिया. वाइल्स व्हाइट हाउस की चीफ ऑफ स्टाफ बनने वाली पहली महिला थीं. मिलर ही ट्रंप की इमीग्रेशन पॉलिसी के मुख्य सूत्रधार रहे हैं. पिछली प्रेस सेक्रेटरी काटिया जकारिया सिर्फ पांच दिन काम करने बाद पिछले महीने पद से इस्तीफा देकर चली गईं थी. इससे पहले कैरोलिन लेविट इस पद को संभाल रहीं थी, लेकिन अगस्त 2026 में उन्होंने इस पद को छोड़ दिया. वे इस पद पर करीबन 19 महीने रहीं थी.
0 thoughts on “'I don't want to go to hell', Trump shocks how much his Cabinet will change”
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
RECENT NEWS
- Drinks, Deals and Espionage: How did the Chinese spy break into Nvidia? Full story
- Great urgency for new leadership, says Gadi Eisenkot after being tasked with forming Israeli government
- Nvidia chip company's CEO has an affair with a Chinese spy: Wife apologises, intelligence agencies suspect - Important information sent to China
- 'I don't want to go to hell', Trump shocks how much his Cabinet will change
- 19 Indian seafarers stranded for two weeks in Yemen safely evacuated, on way back home












