Nov 04, 2026

  • Add News

Shah Rukh Khan thanks Ed Shereen, reveals how he got the song 'King'

शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' 24 दिसंबर को रिलीज होने वाली है. फिल्म का पहला गाना रिलीज हो गया है. ये गाना अरिजीत सिंह और एड शिरीन ने गाया है. गाने को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. अब एड शिरीन ने पोस्ट कर बताया कि उन्हें ये गाना कैसे मिला.

एड शिरीन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'जब मैं पहली बार शाहरुख खान से मिला तो उन्होंने कहा कि वो अपनी अपकनिंग फिल्म में मेरा एक गाना रखेंगे और ये मेरा पहला बॉलीवुड सॉन्ग होगा. इन सालों में हमने एक-दूसरे को जाना और मुझे वो बहुत पसंद हैं. पिछली बार जब मैं इंडिया में था तो उनके घर गया था Sapphire म्यूजिक वीडियो में उनका कैमियो शॉट के लिए. उन्होंने मुझे सचिन जिगर से मिलवाया और मैंने 'तू मिल जाए' के लिए अपना वर्जन लिखा. मुझे अच्छा लगा कि अरिजीत ने मेरे साथ ये गाना गाया. मेरे सारे फेवरेट लोग इस एक प्रोजेक्ट में. किंग 24 दिसंबर को रिलीज होगी और तू मिल जाए गाना रिलीज हो गया है.'

शाहरुख ने एड शिरीन को कहा थैंक्यू

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ed Sheeran (@teddysphotos)

इस पोस्ट में एड शिरीन ने गाना गाते हुए वीडियो भी शेयर किया. एड शिरीन का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए शाहरुख खान ने लिखा, 'ये गाना गाने के लिए मैं आपको जितना थैंक्यू कहूं उतना कम. खासतौर पर हिंदी लाइन्स. लव यू.'


फिल्म की बात करें को इसे सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, सुहाना खान जैसे स्टार्स दिखेंगे. सुहाना खान का ये थिएट्रिकल डेब्यू है. वो पहली बार अपने पिता के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली हैं. वहीं फिल्म में दीपिका पादुकोण का कैमियो रोल हैं. गाने 'तू मिल जाए' में शाहरुख और दीपिका की जोड़ी देखने को मिल है. दोनों के रोमांटिक अंदाज को फैंस ने बहुत पसंद किया. गाने को भी बहुत सराहा जा रहा है.


RSS News
ABP Live

0 thoughts on “Shah Rukh Khan thanks Ed Shereen, reveals how he got the song 'King'”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We use cookies to ensure that we give you the best experience on our website. By continuing to browse our site we'll assume that you understand this. Learn more