Shilpa Shetty shares her yoga experience
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की उन डीवास में शुमार है, जो अपनी सेहत को लेकर काफी जागरुक रहती हैं. उन्होंने सोमवार को योग करने के साथ-साथ महिलाओं को आवश्यक जानकारी दी.
एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपने वर्कआउट सेशन का एक वीडियो शेयर किया. वीडियो में शिल्पा उल्टा योगा पोज करती हुई दिखाई दे रही हैं. एक्ट्रेस बहुत ही बारीकी और कंट्रोल के साथ यह पोज करती नजर आ रही हैं.
ये भी पढे़ं: सलमान खान ने शेयर की अनसीन फोटो, मदर्स डे के मौके पर मां पर लुटाया प्यार, देखिए तस्वीरें
View this post on Instagram
महिलाओं के लिए खास सलाह
इस वीडियो के जरिए उन्होंने बताया कि महिलाओं को अपने पीरियड्स के दौरान कुछ खास एक्सरसाइज और उल्टे पोज करने से बचना चाहिए. शिल्पा ने वीडियो शेयर कर लिखा, 'हर योग पोस्चर आपको शरीर और मन दोनों से मजबूत और लचीला बनाता है.'
उन्होंने पोज के फायदे बताते हुए लिखा, 'इसके रेगुलर प्रैक्टिस से दिमाग में खून का बहाव बेहतर होता है, थायरॉइड और पैराथायरॉइड ग्लैंड्स सही तरीके से काम करती हैं. साथ ही, स्ट्रेस और एंजाइटी कम करने में मदद मिलती है. पाचन बेहतर होता है और चेहरे पर नेचुरल चमक आती है. साथ ही गर्दन, कंधे और पेट की मांसपेशियां मजबूत होती हैं.
एक्ट्रेस ने पोस्ट के लास्ट में योगासन के फायदे बताने के बाद इससे जुड़े प्रिकॉशंस बताए. उन्होंने लिखा, 'अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारी, ग्लूकोमा, गर्दन दर्द या स्लिप डिस्क की प्रॉब्लम है, तो ये आसन न करें. महिलाएं मेंस्ट्रुअल के दौरान इस आसन से बचें.'
ये भी पढे़ं: 'राजा शिवाजी' ने की बंपर कमाई, 'भूत बंगला' का दिखा जलवा, जानिए रविवार को किसने मारी बाजी
View this post on Instagram
आयुष मंत्रालय के सामान्य योग प्रोटोकॉल के अनुसार, 'उल्टा योगा पोज' या इनवर्जन के इसमें खास तौर पर रूप से सर्वांगासन और विपरीतकरणी को शामिल किया जाता है. ये आसन शरीर में खून को सिर की तरफ ले जाते हैं. जो लोग अभी नए हैं, उन्हें यह आसन किसी योग जानकार की देखरेख में करना चाहिए.
इसे रेगुलर तौर पर करने से शरीर का आराम देने वाला नर्व सिस्टम एक्टिव होता है और टेंशन भी कम करता है. शरीर की रोगों से लड़ने की ताकत बढ़ती है. साथ ही, शरीर में ऊर्जा और ताजगी आती है.
0 thoughts on “Shilpa Shetty shares her yoga experience”
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
RECENT NEWS
- N. Raghuraman's column: Should we sugarcoat punishment to prevent aggression among children?
- Neeraj Kaushal's column: What happens when there is a one-party government at the Centre and in the state?
- Morning News Brief: Suvendu Adhikari takes 6 important decisions; PM Modi's roar from Somnath, Barmer burns at 47 degrees Celsius
- Shahid Kapoor's mother Neelima Azim gets trolled for breaking up three marriages, says she didn't marry for profit
- The film with a 6.4 IMDb rating, which was made the highest grossing movie of 1999, had a 326% profit for the makers












