Aamir Khan-Gauri Wedding: 'Bless us, let us be happy...', Aamir Khan confirms marriage with Gauri Spratt, will become groom for the third time
Aamir Khan On Third Marriage: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. एक्टर ने अपनी तीसरी शादी को कंफर्म किया है और बताया कि वो 5 जुलाई को प्राइवेट सेरेमनी में गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग शादी के बंधन में बंध जाएंगे. उन्होंने इस बात को खुद कंफर्म किया और बताया कि इसमें कोई तामझाम नहीं होगा. घर पर ही करीबी दोस्तों और परिवार के बीच छोटा सा फंक्शन रखा गया है.
आमिर खान ने कंफर्म की तीसरी शादी
आमिर खान का सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक्टर को मीडिया से बात करते हुए देखा जा सकता है. वो मुंबई में एक इवेंट में पहुंचे थे और इस दौरान अभिनेता ने मीडिया से बात की और उनसे 5 जुलाई को होने वाली तीसरी शादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इसे कुबूला और कंफर्म किया.
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें: 'राजा शिवाजी' से 'भूत बंगला' तक, पाकिस्तान की फेवरेट बनी ये 6 इंडियन फिल्में
आमिर खान ने कहा, 'हां मेरी शादी हो रही है 5 जुलाई को और बहुत ही छोटी शादी है घर पर ही कर रहे हैं. दोनों फैमिली के लोग होंगे. 5 जुलाई हमारे लिए बहुत ही खास दिन है. बस दोनों फैमिली हैं, कुछ खास दोस्त हैं, छोटा सा फंक्शन घर पर ही कर रहे हैं हम लोग. हम सबकी दुआएं चाहेंगे. आप सब लोग आशीर्वाद दें, प्रार्थना करें कि हम खुश रहें और अच्छा सफर रहे हमारा. शादी में करीबी लोग बचपन के दोस्त लोग रहेंगे. बहुत ही छोटा अफेयर है. घर पर ही है.'

आपको बता दें कि इस दौरान आमिर खान के साथ उनके बेटे जुनैद खान भी मौजूद थे. वो पापा आमिर खान की इस अनाउंसमेंट पर हंसते हुए और काफी खुश दिखे. आमिर 60 साल की उम्र में तीसरी शादी कर रहे हैं.
रजिस्टर मैरिज करेंगे आमिर खान
गौरतलब है कि सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि आमिर खान प्राइवेट सेरेमनी में रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे. उनकी शादी में 100-150 मेहमानों के आने की उम्मीद जताई जा रही है. हालांकि, लेटेस्ट वीडियो में आमिर खान ने अपनी शादी के फंक्शन को काफी छोटा होने की बात बताई है. बताया ये भी जा रहा है कि एक्टर फिल्म इंडस्ट्री से किसी को भी न्यौता नहीं भेजा है. इतना ही नहीं, एक्टर 5 जुलाई को फर्स्ट हाफ में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं.
यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर उठेगा बवंडर, स्वतंत्रता दिवस से क्रिसमस तक, 5 महीने में होंगे 5 महा-क्लैश
आमिर खान की टूट चुकीं दो शादियां
बहरहाल, अगर आमिर खान की पिछले दो शादियों के बारे में बात की जाए तो उनकी दोनों शादियां टूट चुकी हैं. एक्टर ने पहली शादी साल 1986 में रीना दत्ता के साथ की थी. इस शादी से उनके दो बच्चे आइरा और जुनैद खान हैं. हालांकि, बाद में 2002 में उनका तलाक हो गया था और इसके बाद एक्टर ने दूसरी शादी साल 2005 में फिल्ममेकर किरण राव से की थी. इस रिश्ते से भी उनका एक बेटा आजाद है. हालांकि, उनका ये रिश्ता भी ज्यादा लंबे समय तक टिक नहीं पाया और दोनों ने 2021 में अलग होने का ऐलान कर दिया था.
आमिर खान ने 60वें बर्थडे पर रिवील किया था रिश्ता
वहीं, गौरी स्प्रैट के साथ आमिर खान के रिश्ते की बात की जाए तो एक्टर ने अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ रिश्ते का खुलासा किया था. अभिनेता ने डेटिंग की बात कुबूली थी. वहीं, एक इंटरव्यू में आमिर खान ने गौरी को लेकर कहा था कि वो अब जाकर पूरे हुए हैं और उम्मीद जताई थी कि उनका ये रिश्ता अच्छा रहेगा.
आपको बता दें कि आमिर खान भले ही दोनों पत्नियों से अलग हो गए हैं लेकिन वो उनके साथ अक्सर नजर आ जाते हैं. आमिर ने कई बार बताया भी है कि भले ही वो लोग अलग हो गए हैं लेकिन वो उनके साथ दोस्ती का रिश्ता शेयर करते हैं और वीकेंड पर लंच और डिनर के लिए भी साथ जाते हैं.
0 thoughts on “Aamir Khan-Gauri Wedding: 'Bless us, let us be happy...', Aamir Khan confirms marriage with Gauri Spratt, will become groom for the third time”
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
RECENT NEWS
- N. Raghuraman's column: Is "DJ" a way to overcome loneliness in some careers?
- Pawan K. Verma's column: Should citizens live in a realm of trust or doubt?
- AB de Villiers jumps into the debate over Vaibhav Suryavanshi's India debut; Indian coach targeted directly; Know what to say
- Aamir Khan-Gauri Wedding: 'Bless us, let us be happy...', Aamir Khan confirms marriage with Gauri Spratt, will become groom for the third time
- Team India will play 11 matches in July, when, who will they face? Check out the schedule of all this month's matches












