Emraan Hashmi will break the record of 15 films at the box office on the first day of 'Awaarapan 2'.
इमरान हाशमी फिल्म 'आवारापन 2' में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में वो जुनूनी आशिक के अवतार में दिखेंगे. फिल्म में वो जबरदस्त एक्शन भी करते नजर आएंगे. इस फिल्म को लेकर काफी बज है. फैंस फिल्म को देखने के लिए एक्साइटेड हैं. बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म के पहले दिन रिकॉर्ड ब्रेकिंग कमाई करने की उम्मीदें हैं.
आवारापन 2 का ओपनिंग डे प्रिडिक्शन
पिंकविला के मुताबिक, फिल्म के ओपनिंग डे के प्रिडिक्शन की बात करें तो फिल्म पहले दिन कम से कम 16 करोड़ और हाइएस्ट 21 करोड़ की कमाई कर सकती है. अगर फिल्म ओपनिंग डे पर 16 से 21 करोड़ के बीच कमाई करती है तो ये इमरान की अब तक की सबसे बड़ी सोलो ओपनिंग हो जाएगी. इसी के साथ इमरान हाशमी अपनी 15 फिल्मों का ओपनिंग डे कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ देंगे.
ओपनिंग डे की कमाई के मामले में इन 15 फिल्मों को पछाड़ेंगे इमरान हाशमी
| फिल्म | ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस |
| क | 1.75 करोड़ |
| ग्राउंड जीरो | 1.15 करोड़ |
| सेल्फी | 2.55 करोड़ |
| राज रीबूट | 6.30 करोड़ |
| अजहर | 6.30 करोड़ |
| हमारी अधूरी कहानी | 5.04 करोड़ |
| मर्डर 2 | 7.10 करोड़ |
| राज 3 | 10.47 करोड़ |
| जन्नत 2 | 8.52 करोड़ |
| शंघाई | 3.35 करोड़ |
| द डर्टी पिक्चर | 9.54 करोड़ |
| दिल तो बच्चा है जी | 3.70 करोड़ |
| राज | 3.95 करोड़ |
| जन्नत | 2.64 करोड़ |
| आवारापन | 79 लाख |
'आवारापन 2' की एडवांस बुकिंग
फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होगी. फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. फिल्म के 5 बजे तक 50,124 टिकट बिक गए हैं. फिल्म ने पूरे देश में 1.71 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं ब्लॉक सीट के साथ फिल्म ने 3.13 करोड़ कमा लिए हैं. महाराष्ट्र में फिल्म ने 70.86 लाख कमा लिए हैं. वहीं दिल्ली में फिल्म ने 67.36 लाख की कमाई कर ली है.
ये भी पढ़ें- 'स्पाइडर मैन' ने इंडिया बॉक्स ऑफिस पर रचा इति हास, बनी 500 करोड़ कमाने वाली पहली हॉलीवुड फिल्म
बता दें कि ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म को लेकर कहा, 'आवारापन 2 के एडवांस बुकिंग के ट्रेंड को देखते हुए कह सकते हैं फिल्म अच्छा कलेक्शन करेगी. फिल्म की टिकट सेल अच्छी हो रही है. पहला पार्ट चला नहीं था. हालांकि, वो अच्छी फिल्म थी. इमरान ने इस फिल्म में अपना बेस्ट काम दिया था. मुझे याद है कि आवारापन की रिलीज के बाद भट्ट साहब से मेरी बात हुई थी. वो शॉक में थे. वो ऐसे थे कि ये क्या हुआ? हालांकि, समय के साथ फिल्म को अच्छा फैन बेस मिला. लेकिन रिलीज के समय फिल्म चली नहीं. इसका फिल्म आपका सुरूर से क्लैश था और उस फिल्म को लेकर तगड़ा क्रेज था. हिमेश रेशमिया अपने पीक पर थे.'
ट्रेड्स एक्सपर्ट के मुताबिक, फिल्म 12 करोड़ से ओपनिंग कर सकती है.
फिल्म में दिखेंगे ये स्टार्स
फिल्म की बात करें तो इसे नितिन क्कड़ ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में इमरान हाशमी, दिशा पाटनी और शबाना आजमी जैसे स्टार्स हैं. फिल्म का म्यूजिक मिथुन, अरमान मलिक, जीत गांगुली, अखिल सचदेव और राजू सिंह ने दिया है. फिल्म को विशेष भट्ट ने प्रोड्यूस किया है. मुकेश भट्ट ने प्रेजेंट किया है. फिल्म का सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' से क्लैश है. देखना होगा फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स मिलेगा.
ये भी पढ़ें- "17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
0 thoughts on “Emraan Hashmi will break the record of 15 films at the box office on the first day of 'Awaarapan 2'.”
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
RECENT NEWS
- 'People who call themselves cockroaches...', Kangana Ranaut clarifies on her 'gutter generation' statement
- N. Raghuraman's Column: Great leaders inspire even before they achieve
- Neerja Chowdhury's column: BJP's politics revolves around delimitation
- Congress-SP divided into two factions on the FCRA Bill, where is the confusion left and what is the provision?
- No cricket match between India and Pakistan in Asian Games, if it happens...












