Guru Randhawa donates Rs 7 lakh to build 35 houses in Assam, Salman Khan and Randeep are also helping the victims.
असम में आई भीषण बाढ़ ने हजारों लोगों की जिंदगी को प्रभावित किया है. बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए कई बॉलीवुड सितारे आगे आए हैं. इसी कड़ी में पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने भी बाढ़ पीड़ितों के लिए हाथ बढ़ाया है. उन्होंने 7 लाख रुपये का योगदान दिया है, जिससे असम में 35 घर बनाने में मदद मिलेगी.
गुरु रंधावा ने दिए 7 लाख रुपये
गुरु रंधावा ने 'सिख एड फाउंडेशन' के साथ मिलकर अपर असम के शिवसागर, जोरहाट और नेपाली खुटी में 35 पक्के और बाढ़ से सुरक्षित घर बनाने का काम शुरू किया है. गुरु रंधावा ने ये मदद असम के उन परिवारों के लिए की है, जिन्होंने बाढ़ की वजह से अपना घर खो दिया है. उनकी इस पहल से कई परिवारों को दोबारा अपना आशियाना मिल सकेगा. गुरु के इस कदम की सोशल मीडिया पर भी खूब तारीफ हो रही है.
View this post on Instagram
ये सेलेब्स भी कर रहे असम बाढ़ पीड़ितों की मदद
गुरु रंधावा के अलावा आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर, सलमान खान और रणदीप हुड्डा भी असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं. ये सभी सितारे भी अपने स्तर पर जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाने में जुटे हैं. वहीं, आयुष्मान खुराना और उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप भी लगातार राहत के काम में योगदान दे रहे हैं.
सलमान खान ने शुरू किया राहत अभियान
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपने एनजीओ 'बीइंग ह्यूमन' के जरिए बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत अभियान शुरू किया है. इस काम में उनके एक फैन क्लब भी उनका साथ दे रहा है. राहत अभियान की शुरुआत बाढ़ प्रभावित इलाकों में खाने के पैकेट और जरूरी सामान बांटने से की गई. सलमान का ये राहत अभियान कई स्टेज में चलाया जाएगा. आने वाले दिनों में जरूरतमंद लोगों को राशन किट, दवाइयां, पीने का पानी, सैनिटरी नैपकिन और मच्छर भगाने वाले स्प्रे जैसी जरूरी चीजें उपलब्ध कराई जाएंगी. इसके साथ-साथ बाढ़ से नुकसान हुए स्कूलों और अस्पतालों को दोबारा ठीक करने में भी मदद की जाएगी.
आलिया भट्ट ने की मदद की अपील
आलिया भट्ट भी असम के बाढ़ पीड़ितों की लगातार मदद कर रही हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर असम के हालात को लेकर चिंता जताई और लोगों से भी मदद के लिए आगे आने की अपील की. आलिया ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि बाढ़ की वजह से लोग परेशान हैं. उन्होंने अपने फैंस से अपनी क्षमता के हिसाब से जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की. साथ ही, उन्होंने कुछ राहत संगठनों की जानकारी भी शेयर की, ताकि लोग सीधे वहां मदद पहुंचा सकें.
आलिया #CircleOfHope के जरिए भी राहत अभियान को आगे बढ़ा रही हैं. इसके तहत बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए खाना, पानी, दवाइयां और दूसरी जरूरी चीजें पहुंचाने की कोशिश की जा रही है. वो अपने सोशल मीडिया के जरिए इस मुहिम के बारे में लगातार लोगों को जानकारी दे रही हैं. आलिया ने लोगों से अपील की है कि वो इस मुश्किल समय में असम के लोगों के साथ खड़े हों.
रणदीप हुड्डा ने असम बाढ़ पीड़ितों को बांटा जरूरी सामान
रणदीप हुड्डा भी लोगों की मदद के लिए इस वक्त असम में हैं. वो शिवसागर जिले में एनजीओ 'ग्लोबल सिख' की टीम के साथ मिलकर बाढ़ से प्रभावित लोगों तक राशन, किचन का सामान, चप्पल और दूसरी जरूरी चीजें पहुंचा रहे हैं. इसके अलावा रणदीप इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर लोगों को असम के हालात और वहां की जमीनी स्थिति के बारे में बता रहे हैं. वो अपने फॉलोअर्स से भी जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आने की अपील कर रहे हैं.
View this post on Instagram
भूमि पेडनेकर पहुंची असम
भूमि पेडनेकर भी असम के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए जमीन पर उतरकर काम कर रही हैं. उन्होंने असम के शिवसागर जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और वहां लोगों से मुलाकात की. भूमि नाव के जरिए और पानी के बीच पैदल चलकर जरूरतमंदों तक पहुंचीं.
View this post on Instagram
भूमि पेडनेकर ने बांटा जरूरी सामान
भूमि ने 'भारत डिजास्टर रिलीफ फाउंडेशन' के वालंटियर्स के साथ मिलकर बाढ़ प्रभावित लोगों को सोलर लाइट, खाने के पैकेट और दूसरी जरूरी चीजें बांटीं. कई इलाकों में लंबे समय से बिजली नहीं होने की वजह से रात के समय लोगों को काफी परेशानी हो रही थी. ऐसे में सोलर लाइट उनके लिए काफी काम की साबित हो रही हैं.
View this post on Instagram
भूमि ने सोशल मीडिया पर असम के हालात के कई वीडियो भी शेयर किए हैं. उन्होंने लोगों से बाढ़ पीड़ितों की मदद करने और राहत कार्यों के लिए दान देने की अपील की. इसके अलावा उन्होंने प्रभावित परिवारों से बातचीत कर उनकी परेशानियां सुनीं और राहत के काम में जुटे वालंटियर्स का हौसला भी बढ़ाया.
0 thoughts on “Guru Randhawa donates Rs 7 lakh to build 35 houses in Assam, Salman Khan and Randeep are also helping the victims.”
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
RECENT NEWS
- Priyadarshan's column: Is it more important to contest elections or bring about a change in the country?
- Sayyid Ata Hasnain's column: Has a Sunni coalition been formed against Shiite Iran?
- Priyanka Chopra arrives at Siddhivinayak Temple: Sitting barefoot in a car after having darshan of Bappa, 'Varanasi' will make a strong comeback in Indian cinema
- India-Afghanistan T20I series schedule released, note the date
- The Australian cricket team has been named the captain of the country.












