Aug 05, 2026

  • Add News

'People only see their mask...', Aanchal Khurana lashes out at Shivangi Joshi

नेटफ्लिक्स का पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉक अप 2' अब अपने फिनाले के करीब पहुंच चुका है. शिवांगी जोशी शो की पहली फाइनलिस्ट बन गई हैं. हालांकि, हर्षद चोपड़ा के एलिमिनेशन के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा है. इसी बीच टीवी एक्ट्रेस आंचल खुराना ने भी शिवांगी जोशी पर कई चौंकाने वाले आरोप लगाते हुए उनकी जमकर आलोचना की है. 

आंचल खुराना ने क्या कहा?
आंचल खुराना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो शिवांगी के बारे में बात करती नजर आ रही हैं. आंचल ने एक्ट्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, 'शिवांगी जोशी, कुछ साल पहले मैं एक शो कर रही थी और इनके सो-कॉल्ड प्राइवेट बॉयफ्रेंड हमारे शो पर आए थे. इसके बाद मुझे और मेरी एक फ्रेंड को एक लंबा-चौड़ा मैसेज आया कि, 'मेरे बंदे से दूर रहो, तुम उस पर लाइन मार रही हो.' जबकि इनके बंदे ने इनको झूठ बताया था.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aanchal Khurana (@iaanchalkhurana)

आप सिर्फ शिवांगी जोशी का एक मुखौटा देख रहे हो...
उन्होंने आगे कहा, 'मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि ना मुझे उस लड़के से मतलब था और ना ही शिवांगी जोशी से. मुझे फर्क सिर्फ इस बात से पड़ता है कि लोग एक झूठी इमेज बनाते हैं. जब मैं फैक्ट्स बाहर लेकर आती हूं तो उनकी फैनडम मुझे उल्टी-सीधी गालियां देने लगती है. आप उन्हें पर्सनली जानते तक नहीं हो. मैंने उनके साथ काम किया है. आप सिर्फ उनका एक मुखौटा देख रहे हो.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aanchal Khurana (@iaanchalkhurana)

आंचल खुराना ने की हर्षद चोपड़ा की तारीफ
आंचल आगे कहती हैं, 'आज जैसे आपने इनका मुखौटा देखा, वैसे ही हर्षद के टाइम पर भी चीजें सामने आई थीं. ये इनकी रियल पर्सनालिटी है. हर्षद रियल लाइफ में भी बहुत स्वीट और अच्छे इंसान हैं. वो वैसे ही हैं जैसे लोग उन्हें देखते हैं. बहुत इनोसेंट, लेकिन मुझे नहीं पता कि मैं सच बोलूं या नहीं, क्योंकि जब भी मैं सच बोलती हूं तो लोग मुझे मैसेज करते हैं, 'बिग बॉस में जाना है', 'फेम के लिए कर रही है', 'जॉबलेस है'... लेकिन मेरे मां-बाप ने मुझे सच बोलना सिखाया है, इसलिए मैं सच बोलूंगी.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aanchal Khurana (@iaanchalkhurana)

श्रेया कालरा ने भी किया था बड़ा दावा
बता दें कि इससे पहले श्रेया कालरा ने शो में शिल्पा शिंदे से बातचीत के दौरान शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन के रिश्ते को लेकर भी खुलासा किया था. श्रेया ने बताया कि उन्हें शुरुआत में इस बात की जानकारी नहीं थी कि शिवांगी और कुशाल रिलेशनशिप में थे. उन्होंने कहा कि जब वो एक प्रोमो शूट के लिए सेट पर गई थीं, तब पैकअप के बाद कुशाल ने उन्हें डीएम किया और दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई. उस वक्त श्रेया पहले से ही किसी को डेट कर रही थीं.

ये भी पढ़ें:-OTT Releases This Week: अगस्त के पहले हफ्ते में मचेगा गदर, 'ऑपरेशन सफेद सागर' समेत 8 बड़ी फिल्में-सीरीज होंगी रिलीज

श्रेया ने आगे दावा किया कि जब शिवांगी ने कभी कुशाल का फोन चेक किया होगा, तब उन्हें पता चला कि कुशाल किसी और से बात कर रहे हैं. इसके बाद सेट पर हुई मुलाकात में शिवांगी ने श्रेया से कहा कि कुशाल ने बताया है कि उन्होंने उन्हें फॉलो किया और मैसेज किया था. इस पर श्रेया ने सफाई देते हुए कहा कि ऐसा नहीं था और उन्होंने कभी अपनी जिंदगी में किसी लड़के को पहले अप्रोच नहीं किया. जब शिवांगी ने पूरी चैट देखी और पढ़ी, तो वो चुप हो गईं.

फिनाले से पहले 'लॉक अप 2' में हाई-वोल्टेज ड्रामा
बता दें कि 'लॉक अप 2' का ग्रैंड फिनाले 5 अगस्त को रात 8 बजे प्रसारित होगा. फिलहाल शो में श्रेया कालरा, योगेश रावत, शिल्पा शिंदे, राम कपूर और शिवांगी जोशी के बीच जमकर ड्रामा देखने को मिल रहा है. ऐसे में दर्शकों की नजर इस बात पर टिकी है कि आखिर इस सीजन की ट्रॉफी किस कंटेस्टेंट के नाम होगी.

ये भी पढ़ें:-  Monday Box Office: मंडे टेस्ट में 'स्पाइडर मैन' ने किया टॉप, जानें- कैसा रहा 'जना नायकन' से 'धमाल 4' का हाल?


RSS News
ABP Live

0 thoughts on “'People only see their mask...', Aanchal Khurana lashes out at Shivangi Joshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We use cookies to ensure that we give you the best experience on our website. By continuing to browse our site we'll assume that you understand this. Learn more