Imam Siddiqui sends open letter to Salman Khan, objects to being named in 'Bigg Boss'
सलमान खान ने ‘ बिग बॉस 20’ के ‘ वीकेंड का वार’ के लेटेस्ट एपिसोड़ में काजी तौकीर को समझाते हुए इमाम सिद्दीकी का नाम लिया था. लेकिन सलमान की यह बात इमाम को पसंद नहीं आई. उन्होंने अब सोशल मीडिया पर सलमान के नाम एक ओपन लेटर लिखा है और जिस संदर्भ में उनके नाम का प्रयोग किया गया है उस पर आपत्ति जताई है.
सलमान ने काजी को समझाते हुए लिया था इमाम का नाम
दरअसल, ‘ बिग बॉस 20’ में काजी के व्यवहार को लेकर सलमान खान उनसे बात कर रहे थे. हाल ही के एपिसोड़ में काजी ने घरवालों को अपनी तबीयत खराब होने का यकीन दिलाया था, जिससे बाकी सदस्य परेशान हो गए थे. बाद में पता चला कि ये सब एक नाटक था.
इसी बात को समझाते हुए सलमान ने काजी को पुराने सीजन के इमाम सिद्दीकी का उदाहरण दिया. सलमान ने कहा, ‘ इमाम सिद्दीकी ने भी ये किया था... ’ हालांकि, दोनों मामलों में फर्क भी था. इमाम ने पहले ही यह बात जाहिर की थी कि वह घरवालों को परेशान करेंगे, जबकि काजी के मामले में घरवालों को उनकी तबीयत को लेकर सच में चिंता हो गई थी.
इमाम बोले- मेरा नाम गलत तरीके से लिया गया
सलमान के इस संदर्भ पर इमाम सिद्दीकी ने अब नाराजगी जताई है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘ 3 अक्टूबर के ‘ वीकेंड का वार’ एपिसोड में नेशनल टीवी पर मेरा नाम जिस तरीके से लिया गया, वो एक तरह की मानहानि है और तथ्यात्मक रूप से गलत है.
उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी किसी कंटेस्टेंट को परेशान करने के इरादे से ऐसा नहीं किया. उनके मुताबिक, ‘ बिग बॉस 6’ में उनका सफर मनोरंजन, टास्क और प्रदर्शन पर आधारित था और उन्होंने शो से अपनी यात्रा सम्मान के साथ पूरी की थी.
View this post on Instagram
‘ मेरी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचता है’
अपने ओपन लेटर में इमाम ने लिखा, ‘ करोड़ों दर्शकों के सामने उनका नाम नकारात्मक उदाहरण के तौर पर लिया जाना उनकी छवि को नुकसान पहुंचा सकता है.’ उन्होंने अपने 44 साल के काम का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने विज्ञापन, प्रसारण, कॉरपोरेट, डिजाइन, शिक्षा, कार्यक्रम, मनोरंजन और फैशन जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है.
इमाम ने सलमान से शो पर इस मामले में स्पष्टीकरण की अपील की है. साथ ही उन्होंने कहा कि भविष्य में उनका नाम किसी मानहानिकारक संदर्भ में इस्तेमाल न किया जाए.
इमाम सलमान को देते हैं बड़े भाई जैसा सम्मान
इमाम ने अपने लेटर में सलमान खान के लिए सम्मान भी जाहिर किया. उन्होंने कहा, मैं इंडस्ट्री में सलमान को बड़े भाई की तरह सम्मान देता हूं और आगे भी दूंगा.’ इसी के साथ उन्होंने उम्मीद जताई कि सलमान इस मामले को उसी निष्पक्षता के साथ लेंगे, जिसकी उम्मीद वह ‘ बिग बॉस’ के घर में करते हैं.
0 thoughts on “Imam Siddiqui sends open letter to Salman Khan, objects to being named in 'Bigg Boss'”
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
RECENT NEWS
- 6,6,6,6,6... AB de Villiers' explosive batting in WCL, scoring 70 runs off 39 balls
- BJP dominates in Nandigram, Hussain traps patch in Rejinagar: By-elections in 6 seats, CM victory in two seats in Tamil Nadu is the first test of victory
- N. Raghuraman's column: Why teach children to read before watching?
- Team India Schedule: India will play 11 matches in 30 days, when will Rohit and Virat take the field?
- Cricketer who won 2 gold medals in Asian Games retires












