पाकिस्तान की महिला क्रिकेटर कायनात इम्तियाज ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. उन्होंने रविवार को एक पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी. उन्होंने लिखा, "हरी जर्सी (पाकिस्तान टीम की जर्सी का रंग) में 13 साल बिताने के बाद, मैं इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो रही हूं." उन्होंने अपने सफर के दौरन मिले समर्थन और मदद के लिए कोच, साथी खिलाड़ियों, पीसीबी फैंस और अपनी मां का शुक्रिया किया. उन्होंने लिखा, "मेरी मां, सलीमा इम्तियाज का भी शुक्रिया, जो आईसीसी डेवलपमेंट पैनल में पाकिस्तान की पहली महिला अंपायर बनीं और हमेशा मेरी प्रेरणा रही हैं."
कायनात इम्तियाज अब मैच रेफरी की भूमिका में नजर आएंगी. उन्होंने लिखा, "कमेंट्री और प्रेजेंटिंग में तीन साल बिताने के बाद, अब मैं मैच रेफरी के तौर पर एक नया सफ़र शुरू कर रही हूं. मैं मैदान नहीं छोड़ रही, बस भूमिका बदल रही हूं. मैं युवा लड़कियों को यह दिखाना चाहती हूं कि इस खेल में अपना करियर बनाने के कई रास्ते हैं."
पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स में 3 गोल्ड मेडल जीते हैं, इनमें से 2 बार (2010 और 2014) कायनात इम्तियाज टीम का हिस्सा थीं. 2 गोल्ड जीतने के आलावा वह 2017 वर्ल्ड कप और 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स टीम का हिस्सा रहीं. उन्होंने लिखा, "इस सफर की शुरुआत 2007 में कराची स्कूल्स U17 टीम से और पाकिस्तान के लिए खेलने के सपने के साथ हुई थी. 2010 में, मुझे T20I कैप नंबर 22 मिली और मैंने अपने डेब्यू मैच में डबल-विकेट मेडन ओवर डाला. यह आज भी मेरी सबसे पसंदीदा याद है."
View this post on Instagram
कायनात इम्तियाज ने पाकिस्तान के लिए 19 वनडे खेले, जिसमें 10 विकेट लिए और 134 रन बनाए. 21 टी20 में उन्होंने 8 विकेट लिए. उन्होंने 2023 में अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था.
यह भी पढ़ें- अगले 30 दिन में टीम इंडिया खेलेगी 11 मैच, फिर एक्शन में होंगे विराट-रोहित; देखें शेड्यूल
0 thoughts on “Cricketer who won 2 gold medals in Asian Games retires”
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
RECENT NEWS
- 6,6,6,6,6... AB de Villiers' explosive batting in WCL, scoring 70 runs off 39 balls
- BJP dominates in Nandigram, Hussain traps patch in Rejinagar: By-elections in 6 seats, CM victory in two seats in Tamil Nadu is the first test of victory
- N. Raghuraman's column: Why teach children to read before watching?
- Team India Schedule: India will play 11 matches in 30 days, when will Rohit and Virat take the field?
- Cricketer who won 2 gold medals in Asian Games retires












