Mamta Kulkarni returns to the glamorous world after becoming a monk, will be seen in this show
90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस में से एक मानी जाने वाली ममता कुलकर्णी ने कई सालों से फिल्मी दुनिया से दूरी बना रखी है. हालांकि, ग्लैमरस वर्ल्ड से दूर होने के बाद भी वो चर्चा में बनी रहती हैं. सबसे ज्यादा तो ममता 2025 में हुए महाकुंभ से चर्चा में आई थीं.
इसी बीच एक्ट्रेस के फैंस के लिए एक बड़ी खूसखबरी सामने आई है और वो ये है कि उनकी पसंदीदा एक्ट्रेस कमबैक करने जो जा रही हैं. दरअसल, ममता कुलकर्णी को लाफ्टर शेफ 3 में देखा जाएगा. एक्ट्रेस को हाल ही में शो के सेट पर स्पॉट किया गया.
मैं 25 साल से टीवी पर नहीं दिखी
अब ममता ने ढाई दशक बाद टीवी पर अपनी वापसी को लेकर बात की. लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड के सेट पर मौजूद पैप्स से ममता कुलकर्णी ने कहा,'मैं काफी एक्साइटेड हूं क्योंकि 25 साल बाद टीवी पर नजर आऊंगी. आपने देखा होगा कि मैं 25 साल से टीवी पर नहीं दिखी.
एक अच्छा मौका है, हंसने का मौका मिला है. हम लोग बहुर गंभीर हो गए हैं. जिंदगी बहुत गंभीर हो गई है. सब जगह सीरियसनेस है तो इससे अच्छी बात क्या है कि हंसो भी, खाना भी बनाओ और हंसी भी है.'
View this post on Instagram
शो को देखने के सवाल पर ममता कुलकर्णी ने कहा,'हां मैंने देखा है. मैंने 2-3 एपिसोड देखा और इसे काफी पसंद करती हूं.' मालूम हो एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से ममता कुलकर्णी ने एकदम से दूरी बना ली थी. उसके बाद एक्ट्रेस को अचानक से 2025 में महाकुंभ में देखा गया.
वहां उन्हें किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनाया गया. बाद में इसका विरोध हुआ तो उन्हें इस पद से हटा दिया गया.हालांकि, ममता कुलकर्णी को अब साध्वी के लुक में ही देखा जाता है. वो एक तरह से संन्यासी बन चुकी हैं.
बता दें बेशक ममता ने बहुत कम वक्त ही बॉलीवुड में काम किया है, लेकिन वो उस दौर की टॉप एक्ट्रेस में से एक थीं. 1991 में ममता ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था. एक्ट्रेस को करण अर्जुन, तिरंगा, वक्त हमारा है, आंदोलन, बाजी, किस्मत और नसीब जैसी फिल्मों में देखा गया.
ये भी पढ़ें:-कभी 500 रुपये में काम करने वाला ये साउथ एक्टर अब करता है 440000000 गुना ज्यादा चार्ज, करोड़ों में है नेटवर्थ
0 thoughts on “Mamta Kulkarni returns to the glamorous world after becoming a monk, will be seen in this show”
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
RECENT NEWS
- Khamenei Death Protest: 'This is cowardly and inhuman...' Owaisi angry, AIMIM leaders took to the streets of Hyderabad over Khamenei's death
- 'I am safe', Sonal Chauhan, stranded in Dubai amid US-Iran tension, gave an update, said- 'Don't spread panic'
- Impact of fierce war in the Middle East, Sensex plunges 2700 points, Nifty also falls
- Hyderabad Drunk Driving: Drunk youth hits traffic constable with Benz car, flees with him on bonnet
- Border 2 BO Day 38: Sunny Deol's 'Border 2' Cuts Dirt on the Sixth Sunday, Makes Huge Money in Front of New Released Films












