Aug 05, 2026

  • Add News

'Ghajini' villain Pradeep Rawat passes away at the age of 74

पॉपुलर एक्टर प्रदीप रावत ने 74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. उनका निधन हो गया. एक्टर यशपाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ये जानकारी दी. उन्होंने पोस्ट में लिखा- प्रदीप रावत हमारे गजनी, लगान के देवा नहीं रहे. रेस्ट इन पीस. इसी के साथ उन्होंने दुखी वाली इमोजी भी लगाई.

एक्टर्स ने जताया शोक

उनके निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर है. एक्टर ब्रिजेंद्र काला ने रिएक्ट कर लिखा- बहुत दुखद. ओम शांति. एक्ट्रेस जया भट्टाचार्य ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है.

प्रदीप रावत की बात करें तो उनका जन्म 21 जनवरी 1952 में हुआ था. वो 74 साल के थे. उनकी शादी कल्याणी रावत के साथ हुई थी. उनके दो बच्चे हैं.

विलेन के रोल करके हुए थे फेमस

करियर पर नजर डालें तो वो तेलुगू, हिंदी और तमिल सिनेमा में काम कर रहे थे. उन्होंने टीवी से लेकर फिल्मों तक का सफर तय किया. उन्हें विलेन के रोल के लिए जाना जाता है. प्रदीप को सबसे पहले पहचान बीआर चोपड़ा की महाभारत से मिली थी. इसमें वो अश्वस्थामा क रोल में थे.

अजय देवगन ने सलमान खान को पछाड़ा, 'धमाल 4' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yashpal Sharma (@iyashpalsharma)

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pradeep Rawat (@i_pradeeprawat)

प्रदीप ने तेलुगू फिल्मों में 2004 से शुरुआत की थी. उन्होंने शुरुआत फिल्म Sye से की थी. इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट विलेन के रोल के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था. वो तेलुगू सिनेमा में लगातार एक्टिव रहे. 2026 में वो Gaayapadda Simham में दिखे. इससे पहले 2023 में उन्होंने Waltair Veerayya में डेविड का रोल प्ले किया था.

इन हिंदी फिल्मों में आए नजर

वहीं उनके हिंदी फिल्मों में करियर की   बात करें तो उन्होंने 1985 में डेब्यू किया था. वो फिल्म एतबार में पुलिस इंस्पेक्टर के रोल में नजर आए थे. इसके बाद वो मेरी जंग में दिखे. उन्होंने आप के साथ, समुंदर, काश, इंसाफ, मर मिटेंगे, आवारगी, अग्निपथ, बागी, कायदा कानून, कोहरा, जज्बात, इंसानियत, पुलिसवाला गुंडा, राजकुमार, कोयला, दीवार जैसी फिल्में की. उन्होंने 2001 में फिल्म लगान में भी काम किया. इस फिल्म में देवा सिंह सोढ़ी के रोल में थे. वहीं 2011 में शबरी, 2013 में ग्रांड मस्ती, 2015 में सिंह इज ब्लिंग और 2025 में छावा में नजर आए थे. 

'उदयनिधि स्टालिन के अश्लील जोक्स स्वीकार नहीं', कंगना रनौत ने तृषा कृष्णन का किया सपोर्ट

उन्होंन 2008 में आई आमिर खान और असिन की फिल्म में गजनी नाम के विलेन का रोल प्ले किया था. इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था.

इसके अलावा उन्होंने तमिल, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में भी काम किया. वो इंग्लिश, ओडिया, बंगाली, नेपाली, मराठी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं. उनके टीवी शोज की बात करें तो वो 'महाभारत', 'तहकीकात', 'चंद्रकांता', 'युग', 'गुल सनोबर', 'मिशन फतेह' जैसे सीरियल में अपनी एक्टिंग का दम दिखा चुके हैं.


RSS News
ABP Live

0 thoughts on “'Ghajini' villain Pradeep Rawat passes away at the age of 74

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We use cookies to ensure that we give you the best experience on our website. By continuing to browse our site we'll assume that you understand this. Learn more