Sep 07, 2026

  • Add News

From Mahi Vij to Amrapali Dubey, here are the 16 contestants of Bigg Boss 20, see the full list

सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का इंतजार खत्म हो गया है. शो का ग्रांड प्रीमियर 6 सितंबर, 2026 को किया गया, जिसमें 16 कंटेस्टेंट्स ने एंट्री की. सलमान खान ने घर के 16 सदस्यों को इंट्रोड्यूस कराया साथ ही उनके साथ मजेदार बातें भी की. शो में बतौर पहली कंटेस्टेंट कनिका मान रहीं और लास्ट में माही विज ने एंट्री की. ऐसे में अगर आपको भी इसके 16 कंटेस्टेंट्स की फाइनल लिस्ट का इंतजार था तो चलिए आपको बताते हैं उनके नाम.

'बिग बॉस 20' में 16 कंटेस्टेंट्स ने की एंट्री

'बिग बॉस 20' में 16 कंटेस्टेंट्स ने एंट्री कर ली है और उनके बीच पहले ही दिन तीखी बहस देखने के लिए मिली. कंटेस्टेंट्स लिस्ट की बात की जाए तो इसमें टीवी एक्ट्रेस माही विज से भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे तक का नाम शामिल है. देखिए 16 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट...
1. माही विज
2. आम्रपाली दुबे
3. रीति तिवारी
4. अमन गांधी
5. उदिति सिंह
6. काजी तौकीर
7. मैरी कॉम
8. अर्शिफा खान
9. कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू
10. ईशा रिखी
11. आसिफ खान
12. रोहिद खान
13. कनिका मान
14. रैपर यंग डीएसए
15. लव गिल
16. तन्मय सिंह (स्काउट)

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 में 16 कंटेस्टेंट्स की एंट्री, हुआ पहला एविक्शन! प्रियंका चोपड़ा की घरवालों को चेतावनी

घरवालों को मिला 'वरदान'

इस बार 'बिग बॉस 20' में काफी ट्विस्ट देखने के लिए मिलने वाले हैं, जिसमें पहला सरप्राइज घरवालों को बिग बॉस ने पहले एपिसोड में ही दे दिया है. एपिसोड खत्म होते-होते बिग बॉस ने घरवालों को वरदान दिया है. उन्होंने बताया कि घर के सदस्यों के पास दो लाइफ होगी. दो मौके मिलेंगे. शो से सदस्य तब तक बाहर नहीं होगा जब तक कि दोनों लाइफलाइन नहीं खत्म होगी. किसी को भी अब डरने की जरूरत नहीं और सब खुलकर खेल सकते हैं.

आपको बता दें कि इस बार यानी कि 'बिग बॉस' के 20वें सीजन की थीम तथास्तु (Tathas-two) रखी गई है, जिसमें कई ट्विस्ट के साथ गेम शो होगा. शो में बिग बॉस ने जाते-जाते एक और हिंट दिया है कि किसी भी कंटेस्टेंट की एक लाइफलाइन को घरवाले नॉमिनेट करके खत्म कर सकते हैं. इसके साथ ही घरवालों को स्पेशल पावर भी दी गई है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

यह भी पढ़ें: 'मिर्जापुर द मूवी' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'वेलकम टू द जंगल' समेत 7 फिल्मों को पछाड़ा

अपकमिंग एपिसोड में क्या?

वहीं बात की जाए कि अपकमिंग एपिसोड में क्या देखने के लिए मिलने वाला है तो पहले एपिसोड के अंत में दिखाया जाता है कि माही विज घरवालों पर अपना हुक्म झाड़ती नजर आती हैं, जिससे सारे के सारे परेशान होते नजर आते हैं, जिसके बाद एक बड़े झगड़े की सुगबुगाहट आती है. खैर देखना होगा कि आने वाले एपिसोड में क्या धमाका देखने के लिए मिलता है.


RSS News
ABP Live

0 thoughts on “From Mahi Vij to Amrapali Dubey, here are the 16 contestants of Bigg Boss 20, see the full list

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We use cookies to ensure that we give you the best experience on our website. By continuing to browse our site we'll assume that you understand this. Learn more