Mar 12, 2026

  • Add News

Aditya Dhar was battling this serious disease, had difficulty in studying, know how he became the 'Dhurandhar' of Bollywood

आदित्य धर ने अपनी मेहनत और स्ट्रगल के दम पर बॉलीवुड में अलग पहचान बनाई है. उनकी फिल्मों की तो दुनिया दीवानी है. उरी और धुरंधर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से लोगों को मुरीद बनाने वाले आदित्य धर आज यानी 12 मार्च को अपना 42वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं.

फिलहाल वो अपनी अपकमिंग फिल्म धुरंधर 2 को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं. लेकिन, शायद ही लोग जानते होंगे कि वो बचपन में डिस्लेक्सिया जैसी खतरनाक बीमारी से जूझ रहे थे. इस बीमारी की वजह से पढ़ने-लिखने और शब्दों को समझने में काफी दिक्कत होती है.

आदित्य धर को पढ़ाई में होती थी दिक्कत

हालांकि, तमाम मुश्किलों के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी. आदित्य धर एक कश्मीरी पंडित परिवार से ताल्लुक रखते हैं.उन्हें बचपन से ही फिल्मों में काफी इंट्रेस्ट था. लेकिन, पढ़ाई के वक्त तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता था. ऐसे में उन्होंने दूसरे बच्चों के मुकाबले में और कड़ी मेहनत की.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aditya Dhar (@adityadharfilms)

आदित्य धर ने इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स में बीटेक किया हुआ है.आदित्य ने जैसे ही पढ़ाई पूरी की, उन्होंने फिल्मी दुनिया में करियर बनाने का फैसला कर लिया. लेकिन, फिल्मी दुनिया में नाम बनाना इतना आसान नहीं था. ऐसे में उन्होंने रेडियो जॉकी के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की.

उसके बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने के मन बनाया. पहले तो वो फिल्मों के लिए गाने लिखा करते थे. उन्होंने हाल-ए-दिल, काबुल एक्सप्रेस और डैडी कूल जैसी फिल्मों के लिए लिरिक्स लिखे थे.लिरिक्स लिखने के साथ ही उन्होंने स्क्रीनराइटिंग भी शुरू कर दी थी.

आक्रोश और तेज जैसी फिल्मों के वो लेखक रहे. इन सबके बाद उन्होंने डायरेक्शन में कदम रखने का फैसला लिया.शुरुआती दौर में उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा.   2016 में पहली बार उन्होंने रात बाकी नाम से फिल्म बनाने की प्लानिंग की थी.

इस फिल्म में वो कैटरीना कैफ और फवाद खान को कास्ट करना चाहते थे. हालांकि, कुछ विवादों की वजह से ये फिल्म बनने से पहले ही बंद हो गई. उसके बाद भी आदित्य धर ने हार नहीं मानी. उन्होंने मेहनत किया और 2019 में उरी रिलीज हुई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर खूब नोट छापे. इस फिल्म के लिए आदित्य को नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा गया. 

ये भी पढ़ें:-पापा से सलाह लेकर फिल्म साइन करते हैं जुनैद? आमिर खान ने किया खुलासा, ये भी बताया- क्या 'सैयारा' जैसी है 'एक दिन'?

 


RSS News
ABP Live

0 thoughts on “Aditya Dhar was battling this serious disease, had difficulty in studying, know how he became the 'Dhurandhar' of Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We use cookies to ensure that we give you the best experience on our website. By continuing to browse our site we'll assume that you understand this. Learn more